ट्रेन नंबर 5030 पुणे-गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन का ऐन वक्त पर समय बदला गया। इसके चलते 100 यात्रियों की ट्रेन छूट गई। ट्रेन को झांसी सुबह 8.45 बजे आना था। लेकिन ट्रेन एक घंटा पहले 7.45 बजे पहुंचकर 8.00 बजे चली गई। यात्री ट्रेन के समय के हिसाब से स्टेशन पहुंचे तो ट्रेन जाने की जानकारी हुई। यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से शिकायत की तो पता लगा कि आईआरसीटीसी ने यात्रियों को समय बदलने की जानकारी नहीं दी। ट्रेन छूट जाने के बाद यात्री अन्य साधनों से अपने गन्तव्य को रवाना हुए।