झांसी। मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होने के कारण रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा साप्ताहिक विशेष सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन तीन जुलाई से शुरू करने का एलान किया है। यह ट्रेन ग्वालियर-शिवपुरी होकर गुजरेगी।
पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस तीन जुलाई से 25 सितंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालित की जाएगी। ट्रेन झांसी से शाम 4:50 बजे चलेगी और बांद्रा टर्मिनस अगले दिन शुक्रवार शाम 4:10 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार से ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पांच जुलाई से 27 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। दोनों ओर से ट्रेन कुल 13 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से सुबह 5:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार की सुबह 4:50 बजे झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेन ग्वालियर, डबरा, दतिया पर ठहराव लेगी। संवाद