फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi : दो करोड़ से बनी एनिमल रिसर्च लैब, नहीं हुआ एक भी शोध, पूछने पर कुलपति ने दिया गोलमोल जवाब

Sun, 18 Dec 2022 04:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

Jhansi : यहां पर राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) से मिले दो करोड़ रुपये से एनिमल रिसर्च लैब (पशु अनुसंधान प्रयोगशाला) बनाकर तैयार की गई। दो साल बीत जाने के बावजूद यहां पर किसी भी शिक्षक ने शोध कार्य नहीं किया है।
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माण कार्य के नाम पर किस तरह पैसों की बर्बादी की जाती है, इसका ताजा उदाहरण देखना है तो बुंदेलखंड विश्वविद्यालय आइये। यहां पर राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) से मिले दो करोड़ रुपये से एनिमल रिसर्च लैब (पशु अनुसंधान प्रयोगशाला) बनाकर तैयार की गई। दो साल बीत जाने के बावजूद यहां पर किसी भी शिक्षक ने शोध कार्य नहीं किया है।

विज्ञापन


एनिमल रिसर्च लैब बनाने के पीछे उद्देश्य था कि नई-नई दवाएं बनाने के बाद इनका ट्रायल जानवर (चूहों) पर किया जाए। ताकि, पता चल सके कि ये दवाएं मनुष्यों के लिए हानिकारक तो नहीं हैं। ट्रायल के आधार पर ही तय होता है कि दवा का डोज कितना रखा जाना चाहिए। बीयू में फार्मेसी विभाग है, जहां पर दवाओं पर शोध कार्य किया जाता है। इसके अलावा बायोमेडिकल साइंस विभाग में भी आयुर्वेदिक दवाओं पर रिसर्च होती है। जंतु विज्ञान विभाग द्वारा भी जानवरों पर कीटनाशक आदि के प्रभाव का अध्ययन किया जाता है। 

इसके अलावा भी कई विभाग इस लैब के माध्यम से शोध कार्य कर सकते हैं। मगर दो साल बीत जाने के बावजूद इस लैब पर किसी विभाग या फिर शिक्षक द्वारा शोध कार्य शुरू नहीं किया गया है। फार्मेसी विभाग के शिक्षकों का कहना है कि लैब के संचालन के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति चाहिए होती है, जो कि अभी नहीं मिल पा रही है। यहां पर जनरेटर भी नहीं है। इसी वजह से किसी शिक्षक ने तो प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं किया है। मगर पीएचडी शोधार्थी समय-समय पर काम करते रहते हैं।
विज्ञापन


एनिमल रिसर्च लैब में किसी भी शिक्षक ने शोध कार्य क्यों नहीं किया, इसका पता लगाया जाएगा। अगर निर्बाध विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है तो इसकी व्यवस्था कराई जाएगी। 
विज्ञापन

-प्रो. मुकेश पांडेय, कुलपति, बीयू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें