फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया हादसे के बाद मजदूरों की सुरक्षा थानेदारों की जिम्मेदारी, अपने थाना क्षेत्र से गाड़ियों को कम स्पीड में कराएंगे पास

Sat, 16 May 2020 11:27 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pti
विज्ञापन
औरेया में हुए हादसे के बाद जिले में मजदूरों की सुरक्षा थानेदारों के हवाले की गई है। बॉर्डर थानों से निकलने वाले मजदूरों की गाड़ियों को थानेदार अपने अपने क्षेत्र से कम स्पीड में निकलवाएंगे। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश अधिकारियों ने दिए हैं। 
विज्ञापन


औरेया जिले में सड़क हादसे में मारे गए मज़दूरों की घटना को लेकर जिले में सतर्कता बरतनी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद शनिवार सुबह आइजी सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी डी प्रदीप कुमार, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एसपी देहात राहुल मिठास समेत अन्य अधिकारियों ने बॉर्डर थानों पर पहुचकर हालचाल लिया। रक्सा से आगे निकलने वाले मजदूरों के वाहनों को पुलिस बल के साथ आगे निकालने के निर्देश दिए। अपने थाना क्षेत्रों से थानेदारों को उनके साथ चलकर कम स्पीड में मजदूरों के वाहन निकलवाने के निर्देश दिए। 

कुछ देर रोके गए थे मजदूर
रक्सा बॉर्डर पर मजदूरों के वाहनों को रोक दिया गया था। उनके लिए रोडवेज बसों से भेजने की व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन बढ़ती भीड़ देखकर उनके वाहन पुलिस एस्कॉर्ट कर निकालने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें