फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: रात भर चला कुएं में गिरे युवक के लिए रेस्क्यू अभियान, सुबह निकाला जा सका शव, नशे की हालत में गिर गया था

Sat, 23 May 2026 03:03 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

ग्राम टिकरी में नशे की हालत में कुएं में गिरे युवक को निकालने के लिए प्रशासन ने रात भर रेस्क्यू अभियान चलाया। सुबह उसका शव बाहर निकाला जा सके। 
विज्ञापन
रामबाबू की फाइल फोटो व कुएं के पास मौजूद प्रशासन और स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीपुर। ग्राम टिकरी में नशे की हालत में कुएं में गिरे युवक का शव 11 घंटे बाद निकाल लिया गया है। प्रशासन ने रात भर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सुबह शव को बाहर निकाला है।  
विज्ञापन

टिकरी निवासी 32 वर्षीय रामबाबू शुक्रवार रात नशे की हालत में मकान के सामने बने कुएं पर बैठा था। इसी दरम्यान अचानक वह कुएं में गिर गया। एक व्यक्ति ने उसे कुएं में गिरता देख लिया। शोर मचान पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एकत्रित हो गए। सूचना पाकर क्षेत्राधिकार मऊरानीपुर जितेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी कुलदीप पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची। कुआं लगभग 50 फीट से ज्यादा गहरा बताया जा रहा है और उसमें 20 फीट पानी भरा हुआ है। कुआं में युवक को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन, देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद रात में ही कानपुर से एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। लोगों की मदद से मोटर पंप के माध्यम से कुआं खाली कराया गया। रस्सियों के सहारे एनडीआरएफ के जवान तथा कुछ ग्रामीण कुएं में उतरे तथा मृतक रामबाबू कुशवाहा के शव को सुबह शनिवार को 7:00 के लगभग कुएं से निकाला। बताया जा रहा है कि ऊपर से गिरने के कारण वह दलदल में धंस गया था। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें