फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों की भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग, विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

Sat, 23 May 2026 02:19 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने मोंठ और टहरौली तहसील के अंतर्गत आने वाले प्रभावित गांवों की भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
बबीना विधायक राजीव सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने बुंदेलखंड लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना से प्रभावित किसानों को लेकर सीएम को पत्र लिखा। कहा कि मोंठ और टहरौली तहसील के अंतर्गत आने वाले प्रभावित गांवों की भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


विधायक ने पत्र में बुंदेलखंड में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। कहा कि क्षेत्र में बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर और बीडा की स्थापना से औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा मिली है। ये भी कहा कि डिफेंस कॉरिडोर और बीडा की स्थापना से आसपास की कृषि भूमि के दाम बाजार में काफी महंगे हो चुके हैं। इसके विपरीत बुंदेलखंड लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही किसानों की भूमि का वर्तमान सर्किल रेट और मिलने वाला मुआवजा बेहद कम है। इतने कम मुआवजे में प्रभावित किसान अपने परिवार के भरण पोषण के लिए दूसरी जगह पर्याप्त कृषि भूमि भी नहीं खरीद पा रहे हैं। विधायक ने सीएम ने प्रभावित गांवों की भूमि का सर्किल रेट तत्काल प्रभाव से बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें