फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: रंजिश में कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

Mon, 30 May 2022 12:40 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

सुम्मा का कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाले संतोष के साथ शराब पीने के दौरान विवाद हो गया था। उसके बाद से संतोष रंजिश मानने लगा। सुम्मा के पुत्र राजेश ने पुलिस को बताया कि संतोष देर-रात शराब के नशे में आया और कुल्हाड़ी से उसके पिता सुम्मा पर तबाड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से काटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोंठ के रावतियाना शाहपुर बस स्टैंड के पास रंजिश में युवक की कुल्हाड़ी से कटाकर हत्या कर दी गई। वारदात के हत्यारा कुल्हाड़ी संग फरार हो गया। कुल्हाड़ी हत्यारोपी के घर से बरामद हो गई है। वारदात के बाद एसएसपी शिवहरी मीना, एसपी (आरए) नैपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। एसएसपी ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुम्मा पुत्र मुलई आदिवासी (45) का कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाले संतोष आदिवासी पुत्र टुंडे (40) के साथ शराब पीने के दौरान विवाद हो गया था। दोनों के बीच मारपीट हुई थी। उसके बाद से संतोष रंजिश मानने लगा। सुम्मा के पुत्र राजेश ने पुलिस को बताया कि संतोष देर-रात शराब के नशे में आया और कुल्हाड़ी से उसके पिता सुम्मा पर तबाड़तोड़ कई वार करके उसे घायल कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। एसएसपी शिवहरी मीना ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को संतोष के घर में खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई है। हालांकि हत्यारोपी फरार हो गया। एसएसपी शिवहरी मीना का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। उनका दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें