फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: निकाह के एक साल बाद युवती ने लगाया फंदा, अस्पताल में तोड़ा दम, आत्महत्या की वजह नहीं बता सके परिजन

Mon, 03 Nov 2025 08:48 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परिजनों का कहना है कि दिमागी तौर पर आसकान का व्यवहार ठीक नहीं था। वह अजीबो-गरीब व्यवहार करती थी। उसका कुछ जगहों पर उपचार भी चलता था।
विज्ञापन
फांसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सीपरी बाजार के लहर की देवी स्थित प्रेमनगर कॉलोनी निवासी आसकान (22) ने फंदा लगाकर जान दे दी। एक साल पहले उसने निकाह किया था। कमरे में फंदे से लटका देख परिजन उसे उताकर मेडिकल अस्पताल लेकर आए। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजन इसके पीछे की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन



मूल रूप से सकरार के मगरपुर गांव निवासी आसकान ने एक साल पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान प्रेमनगर कॉलोनी निवासी इकबाल से शादी की थी। परिजनों का कहना है कि दिमागी तौर पर आसकान का व्यवहार ठीक नहीं था। वह अजीबो-गरीब व्यवहार करती थी। उसका कुछ जगहों पर उपचार भी चलता था। पड़ोस में ही उसकी बहन गोसिया रहती थी। शनिवार शाम आसकान अपनी बहन के पास आई थी। यहां उसने खाना खाने के बाद बहन के साथ बर्तन धुले। इसके बाद आसकान कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब उसकी बहन कमरे में आई तब उसने आसकान को दुपट्टा के सहारे फंदा बनाकर लटका देखा। शोर मचाने पर परिवार के लोग आ गए। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें