फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पति के प्रेम प्रसंग से दुखी विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 29 Sep 2025 09:10 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मायके पक्ष का कहना है कि पति का गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग था। कीर्ति ने कुछ माह पहले उन दोनों को रंगेहाथ पकड़ा था। उस विवाद के चलते कीर्ति की मौत हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूंछ के सेरसा गांव में कीर्ति राजपूत (20) ने रविवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष का कहना है कि पति का गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग था। कीर्ति ने कुछ माह पहले उन दोनों को रंगेहाथ पकड़ा था। उस विवाद के चलते कीर्ति की मौत हुई। उन्होंने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने किसी तरह समझा-बुझाकर उनको शांत कराया। प्रारंभिक छानबीन में सुसाइड की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


महोबा के कुरार गांव निवासी कीर्ति की शादी 9 जुलाई 2024 को सेरसा निवासी मोहित राजपूत से हुई थी। मोहित एक दुकान में काम करता है। कीर्ति के परिजनों का कहना है शादी के बाद दपंती के बीच सब सही चल रहा था। जुलाई माह में कीर्ति ने घर पर पति को एक महिला के साथ अंतरंग परिस्थितियों में देख लिया। इससे वह दुखी रहने लगी थी। दंपती के बीच अक्सर मारपीट होने लगी। रविवार दोपहर कीर्ति ने अपनी बहन हृर्देश को फोन करके बताया कि मोहित उसे बेल्ट से पीट रहा है। अब वह जिंदा नहीं बचेगी।

शाम को ससुराल से कीर्ति के फंदा लगा लेने की बात बताई गई। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस को देख पति समेत ससुरालजन वहां से भाग निकले। पुलिस ने शव को खिड़की तोड़कर फंदे से नीचे उतारा। कीर्ति तीन बहनों में सबसे छोटी थी। मां-बाप की कई साल पहले मौत हो चुकी। भाई और रिश्तेदारों ने ही उसकी शादी की थी। वहीं, निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि मायके वालों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें