फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बीडा की जमीन में खोदाई के दौरान टीला धसकने से मजदूर की मौत, गुपचुप तरीके से खनन के दौरान हुआ हादसा

Tue, 12 May 2026 12:50 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बीडा के अधिग्रहीत गांव में गुपचुप तरीके से हो रही मिट्टी खोदाई की वजह से मजदूर की टीला धसने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
मजदूर की मौत। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीडा के अधिग्रहीत गांव में गुपचुप तरीके से हो रही मिट्टी खोदाई की वजह से मजदूर की टीला धसने से मौत हो गई। उसके साथी मजदूर भाग निकले। करीब दस मिनट बाद लौटकर उन्होंने उसे बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचाने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना रक्सा के पुनावली कला गांव निवासी धनीराम उर्फ पप्पू (45) गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव की अधिकांश जमीन बीडा में अधिग्रहीत हो चुकी है। इसके बावजूद मशीन लगाकर मिट्टी खोदाई की जा रही है। पप्पू भी इसमें काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे ट्रैक्टर के सहारे मिट्टी को बाहर निकाल रहा था, ट्रैक्टर के आगे बढ़ जाने पर उसकी शर्ट वहां छूट गई थी। वह शर्ट लेने के लिए जैसे ही दोबारा वहां पहुंचा, मिट्टी का टीला अचानक से धसक गया। वह उसके नीचे दब गया। यह देख उसके साथ मौजूद अन्य लोग भाग निकले। करीब दस मिनट बाद दोबारा लौटकर उसे बाहर निकाला, तब तक वह अचेत हो गया था। हादसे की खबर लगने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से पत्नी रामवती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


रक्सा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के मुताबिक अचानक हुए हादसे की वजह से उसकी जान गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें