फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: स्कूलों में बच्चों को लगा एमआर का टीका, सीएमओ बोले- खसरा और रूबेला अलग-अलग संक्रामक वायरल बीमारियां

Wed, 19 Aug 2026 11:38 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अभियान के तहत पांच से 10 साल तक नियमित टीकाकरण के दौरान छूटे बच्चों को एमआर का टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
टीकाकरण (प्रतीकात्मक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंपोजिट विद्यालय नई पाली बबीना में मंगलवार को विशेष मीजल्स-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान का सीएमओ ने शुभारंभ किया। 63 स्कूलों में 609 बच्चों को यह टीका लगा। सीएमओ ने कहा कि खसरा, रूबेला अलग-अलग संक्रामक वायरल बीमारियां हैं। इनसे बुखार व त्वचा पर चकत्ते होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खसरा के वायरस का संक्रमण हवा में मौजूद बूंद से फैलता है। इस बीमारी में तेज बुखार, खांसी, जुकाम लाल और पानी भरी आंखें, मुंह के अंदर छोटे-छोटे सफेद धब्बे हो जाते हैं। चेहरे से शुरू होकर पूरे शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। रूबेला का वायरस भी खांसी या छींक से फैलता है। हल्का बुखार, गुलाबी या हल्के लाल रंग के चकत्ते, कान के पीछे और गर्दन में स्पष्ट रूप से सूजन इसके लक्षणों में शामिल है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि अभियान के तहत पांच से 10 साल तक नियमित टीकाकरण के दौरान छूटे बच्चों को एमआर का टीका लगाया जा रहा है। यह अभियान 18 अगस्त से जनपद के विभिन्न विद्यालयों और मदरसों में चल रहा है। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रक्सा डॉ. संजीव कुमार, प्रांजल, मीना देवी, रचना परिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें