फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: फोन पर पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर महिला से 3.39 लाख ठगे, ऑनलाइन शॉपिंग में तस्करी का लगाया था आरोप

Wed, 19 Aug 2026 11:04 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

ठगों ने फोन पर महिला को धमकाते हुए खुद को अधिकारी बताकर ऑनलाइन शॉपिंग में तस्करी का झूठा आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना चिरगांव क्षेत्र के ग्राम नादखास निवासी एक महिला से साइबर ठगों ने नया हथकंडा अपनाते हुए 3.39 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को अधिकारी बताकर ऑनलाइन शॉपिंग में तस्करी का झूठा आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


पीड़िता नीता दांगी ने चिरगांव थाने में तहरीर दी, जिसके जरिये बताया कि 29 जुलाई को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा कि आपने ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से प्रतिबंधित सामान मंगाया है, आपके खिलाफ स्मगलिंग का केस दर्ज है। पीड़िता ने जब कहा कि उसने कुछ नहीं मंगाया, तो आरोपी ने धमकाया कि 15,000 रुपये तुरंत भेजो वरना पुलिस घर आकर गिरफ्तार कर लेगी। डरकर महिला ने पैसे भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने इसी तरह डरा-धमकाकर 29 और 30 जुलाई के बीच कुल 3,39,200 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद महिला को उसके साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें