फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: नगर पालिका अध्यक्ष की जेब से 50 हजार उड़ाए, हाईवे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान हुई वारदात

Tue, 09 Jun 2026 11:24 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के दौरान बदमाश ने समथर नगर पालिका अध्यक्ष की जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूंछ। झांसी-कानपुर हाईवे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के दौरान बदमाश ने समथर नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र कंसाना की जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए। भीड़ का लाभ उठाते हुए बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार की रात नेशनल हाईवे पर पूंछ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत करने के लिए खासी संख्या में लोग पहुंचे थे। समथर नगर पालिका के अध्यक्ष देवेंद्र कंसाना भी वहां मौजूद थे। इसी बीच भीड़ का लाभ उठाते हुए किसी ने नगर पालिका अध्यक्ष की जेब से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। प्रदेश अध्यक्ष के रवाना होने के बाद कंसाना को रुपये चोरी होने का पता चला। उन्होंने बताया कि वह नकदी अपने एक परिचित को देने के लिए लाए थे। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका।

इस संबंध में पूंछ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें