फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जनपद में तैनात 40 दरोगाओं के तबादले, 14 चौकी प्रभारी भी बदले गए

Wed, 12 Aug 2026 08:15 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एसएसपी ने मंगलवार को जनपद के तैनात 40 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया। तबादलों में कई चौकी प्रभारी भी शामिल हैं।
 
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने मंगलवार को जनपद के तैनात 40 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया। तबादलों में कई चौकी प्रभारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


तबादला सूची के मुताबिक मसीहागंज चौकी प्रभारी साजेश कुमार को मऊरानीपुर की देवरी चौकी, मोहित राणा को मेडिकल से नैनागढ़, भगत सिंह को ग्रासलैंड से पुलिस लाइन, किरण रावत को साइबर थाना, नितीश कुमार को धमना चौकी, विवेकानंद यादव को बिजौली, गोकुल सिंह को मेडिकल कॉलेज, नवाब सिंह को पारीछा, विवेक कुमार को बजरंग कॉलोनी, अनुज कुमार को इलाइट, रणविजय को ग्रासलैंड, नितिश कुमार को ओरछा गेट, विनय कुमार को मसीहागंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक दिव्या सिंह को मोंठ महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, उपनिरीक्षक शिवानी तंवर को महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी भेजा गया है। कई उपनिरीक्षकों को थानों और चौकियों से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन



43 पुलिसकर्मियों के भी हुए तबादले
झांसी। जनपद के 43 कंप्यूटर ऑपरेटर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग थानों व शाखाओं में तैनाती दी गई है। इनमें से कई हेड कांस्टेबल पिछले कई साल से एक ही थाने में तैनात थे। इनको तत्काल से आमद कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें