फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: मौसम बदलाव का असर...मेडिकल कॉलेज में बुखार व निमोनिया के 22 रोगी भर्ती

Wed, 29 Oct 2025 12:17 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

यदि पांच दिन में बुखार, खांसी-जुकाम ठीक नहीं हो रहा है तो डॉक्टर को दिखाएं। अन्यथा निमोनिया अथवा अन्य गंभीर संक्रमण हो सकता है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज, झांसी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि पांच दिन में बुखार, खांसी-जुकाम ठीक नहीं हो रहा है तो डॉक्टर को दिखाएं। अन्यथा निमोनिया अथवा अन्य गंभीर संक्रमण हो सकता है। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को तेज बुखार व निमोनिया के 22 रोगी भर्ती कराए गए।
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 132 लोगों ने बुखार-खांसी व जुकाम की शिकायत की। कई ने बताया कि पांच दिन बाद भी खांसी और बुखार से राहत नहीं मिल रही। कुछ ने बलगम ज्यादा बनने की शिकायत की। इनकी जांच की गई तो 10 रोगियों में निमोनिया की वजह से पसलियों में जकड़न मिली। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। कुछ रोगियों ने बताया कि दवा खाने पर बुखार उतर जाता है, मगर कुछ समय बाद फिर तेजी से चढ़ जाता है। 12 रोगियों को बुखार की वजह से भर्ती किया गया। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. राम बाबू सिंह ने बताया कि बुखार, निमोनिया आदि के 22 रोगियों को भर्ती किया गया।


लकवा के 12 रोगियों को किया भर्ती

न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में लकवा के 40 रोगी आए। डॉ. अर्पित अग्रवाल ने बताया कि 28 रोगी फॉलोअप जांच करवाकर दवा लेने आए थे, जबकि 12 नये रोगी आए जिन्हें भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौसम में रखें इसका ध्यान

ठंडा पानी, मिठाई व आइसक्रीम कतई न खाएं
उम्रदराज सुबह सूरज निकलने के बाद ही सैर करें
सुबह-शाम पर्याप्त कपड़े पहनकर निकलें
किसी को वायरल का संक्रमण है तो दूरी रखें
यदि बात करना जरूरी है तो मास्क लगाए
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें