फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के मेवातीपुरा इलाके में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। परिवार के लोग शादी में शामिल होने गए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेवातीपुरा निवासी उमा वर्मा पत्नी अशोक ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च को वह परिवार के साथ रिश्तेदार की बरात में कोंच गई थी। घर पर ताला लगा हुआ था। आधी रात को अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। जेवर के अलावा चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, पायल, बिछिया, बच्चे की चांदी की जंजीर और गुल्लक में रखे करीब 5000 रुपये भी चोर ले गए। कोतवाल विद्यासागर सिंह के मुताबिक मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें