झांसी। झांसी-दिल्ली रेल खंड पर पाल कॉलोनी के पास सिमरधा डैम के आगे रेलवे लाइन किनारे अज्ञात शव मिला है। रविवार सुबह यहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को चीरघर भेज दिया। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन देर-रात तक पहचान नहीं हो सकी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे के मुताबिक, शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो