फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: परीक्षा भवन में शिक्षकों के बीच छात्र ने फेंका पटाखा, निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बीयू के परीक्षा भवन में बृहस्पतिवार को परीक्षा के दौरान एलएलबी के छात्र ने पटाखा (सुतली बम) फेंककर धमाका कर दिया। इससे परीक्षार्थियों में अफरातफरी मच गई। मामले की गंभीरता देख कुलपति ने जांच के आदेश दिए। चीफ प्रॉक्टर की जांच रिपोर्ट पर कुलसचिव ने दोषी छात्र को बीयू से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन




परीक्षा भवन की दूसरी मंजिल पर दोपहर 11 से 12 के बीच एलएलबी की सेशनल और पहली मंजिल पर बीए की परीक्षा चल रही थी। विधि विभागाध्यक्ष प्रो. प्रशांत मिश्रा तीन-चार शिक्षक के साथ बैठे थे। इस दौरान एलएलबी छठे सेमेस्टर के छात्र दीपेंद्र कुमार ऊपर से पटाखा शिक्षकों के बीच फेंक दिया। अचानक तेज धमाका होने से शिक्षक इधर-उधर भागे। छात्र-छात्राओं के बीच में अफरातफरी मच गई। कुलपति ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी को जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि यह गंभीर मामला है। चीफ प्रॉक्टर की जांच रिपोर्ट पर छात्र दीपेंद्र कुमार को निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें