झांसी। कई बार विज्ञापन निकालने जाने व कार्यालय में सूचना संबंधी नोटिस लगाने के बाद भी बाद भी झांसी विकास प्राधिकरण के व्यवसायिक भूखंडाें, आवासों व मकानों को खरीदने के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया है।
झांसी विकास प्राधिकरण के बेतवा विहार कॉलोनी में अलग-अलग प्रकार के 60 व्यवसायिक प्लॉट, सांरद्रा कॉलोनी में दो व्यवसायिक प्लॉट, पीतांबरा कॉलोनी में तीन प्लॉट, झलकारी बाई कांप्लेक्स में चार दुकानें व वीरांगना नगर में दुर्बल आय वर्ग के दो मकान हैं। जिनको बेचने के लिए जेडीए द्वारा चार बार विज्ञापन निकाला गया है। लेकिन कोई किसी ने इन प्लॉटों व मकानों को खरीदने के आवेदन नहीं किया है। इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि बेतवा विहार व अन्य जगहों के लिए कई बार विज्ञापन निकाला गया है। लेकिन लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिसके चलते बिक्री नहीं हो सकी है।