झांसी। जनपद की चार बड़ी ग्राम पंचायतों में जनसूचना केंद्र (सीएससी) खोले जाएंगे। इनका चयन भी कर लिया गया। अगले माह से इनके निर्माण कार्य आरंभ कराए जाने की तैयारी है।
ग्रामीणों को ग्राम पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर खोलने का निर्णय लिया था। इनके जरिए लिए ग्राम पंचायतों में ही जाति प्रमाण पत्र, मुत्यु प्रमाण पत्र, टैक्स समेत अन्य कई सारी सहूलियतें ग्रामीणों को मुहैया कराई जा सकेगी। पंचायती राज विभाग के मुताबिक एक केंद्र पर कुल चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पंचायत भवन में ही इसके लिए अलग से कमरा तैयार कराया जाएगा। सभी केंद्रों के लिए सरकार की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया है। जिनमें यह केंद्र बनाए जाएंगे उनमें
सिमरवारी, खैलार, रक्सा एवं चिरगांव देहात शामिल है। चयनित ग्राम सभाओं में अगले माह से निर्माण आरंभ हो जाएगा। डीपीआरओ के मुताबिक शासन से इस मद में सोलह लाख रुपये जारी हो चुके। इसका निर्माण अगले माह से आरंभ हो जाएगा। जल्द ही यह सुविधा शुरू कराए जाने की कोशिश की जाएगी।