फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाड़े में मिली व्यक्ति की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर (झांसी)। थाना मऊरानीपुर इलाके के एक बाड़े में एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। खबर पाते ही पुलिस अधिकारी व थाने की पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों ने मध्य प्रदेश के एक गाँव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बिसरा भी जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली मऊरानीपुर इलाके के बड़ागाँव का रहने वाला एक युवक मध्य प्रदेश के एक गांव से लड़की भगा ले आया था। मध्य प्रदेश पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मऊरानीपुर प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता के अनुसार तीन दिन पहले मध्य प्रदेश पुलिस दबिश देने गाँव आई थी, लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका था। युवक का पिता वीरेंद्र सिंह पुलिस को देखकर भाग गया था।
बताया गया है कि सोमवार सुबह वीरेंद्र की लाश गाँव के बाहर बने बाड़े में मिली। लाश मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अभिषेक राहुल, उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी संजय गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। परिजनों का आरोप है कि उनका पुत्र जिनकी लड़की को भगाकर लाया था उन लोगों ने दो दिन पहले घर आकर हत्या की धमकी दी थी। परिजनों का आरोप है कि लड़की के घर वालों ने घर आकर हत्या कर लाश को बाड़े में फेंककर भाग गए। पुलिस ने शव को
विज्ञापन

कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिसरा को भी सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें