फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगी ‘जन सेवा’

Tue, 02 Feb 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आम जनमानस को विभिन्न कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में जन सेवा केंद्र खोलने की तैयारी है। इस दिशा में कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


राशन कार्ड बनवाने के लिए जहां ग्रामीणों को ब्लॉक कार्यालय तक भागना होता है, तो वहीं खतौनी की नकल लेने के लिए तहसील तक की दौड़ लगानी पड़ती है। लेकिन, आने वाले दिनों में ग्रामीणों के यह सभी काम ग्राम पंचायत स्तर पर ही होंगे। ई- गवर्नेंस के तहत उन्हें आठ विभागों की छब्बीस सेवाएं ग्राम पंचायत में उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में जन सेवा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। इस दिशा में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। मालूम हो कि वर्तमान में जिले में 140 जनसेवा केंद्र हैं। इनमें से कई का संचालन ठप पड़ा है। लेकिन, अब इनका पुनर्गठन कर दायरा विस्तृत करने की तैयारी है।
विज्ञापन


अब नहीं सुनाई देगी ‘लोकवाणी’
झांसी। आम जनमानस को विभिन्न सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ई- गवर्नेंस के तहत संचालित किए जा रहे लोकवाणी केंद्र अब ज्यादा दिनों के मेहमान नहीं हैं। इन केंद्रों का नवीनीकरण कर जन सेवा केंद्रों में समायोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें