फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जालौन टीचर्स ने यूपीपीसीएल और रेलवे-11 को दी शिकस्त

Mon, 30 Nov 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जीआईसी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित कॉरपोरेट चैलेंजर ट्रॉफी के दूसरे सीजन में जालौन टीचर्स की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में दो मुकाबले जीत लिए। टीम ने पहले मैच में यूपीपीसीएल को 60 रन से और दूसरे मुकाबले में रेलवे-11 को 50 रन से शिकस्त देकर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में जालौन टीचर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। श्रीकांत ने 34, वरुण प्रताप ने 32 और शैलेश सिंह ने 16 रन बनाए। जवाब में यूपीपीसीएल की टीम 18 ओवर में 86 रन पर सिमट गई। जालौन की ओर से शैलेश सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। अमन गुप्ता और राहुल द्विवेदी ने दो-दो विकेट हासिल किए।
दूसरे मुकाबले में भी जालौन टीचर्स का विजय अभियान जारी रहा। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 155 रन बनाए। डैनी ने 39, राहुल द्विवेदी और जॉन्टी ने 24-24 तथा अमन गुप्ता ने 19 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे-11 की टीम 15 ओवर में 105 रन ही बना सकी। जालौन की ओर से वरुण प्रताप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए, जबकि राहुल द्विवेदी ने तीन विकेट झटके। इस दौरान बृजेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह, सुनील गौतम, सुजय यादव, अभिषेक द्विवेदी, अजेंद्र सिंह, प्रभात यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें