फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसंस्थान : 15 अप्रैल से चलेंगे टैंकर, 23 वार्डों में पहुंचाएंगे पानी

Wed, 14 Feb 2024 01:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। गर्मियों में होने वाले पेयजल संकट से निपटने के लिए जलसंस्थान ने टैंकर संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। विभाग 15 अप्रैल से 15 अगस्त तक टैंकरों का संचालन कराएगा। इसमें लगभग चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। टैंकर महानगर के 23 वार्डों में पानी पहुंचाएंगे। वहीं इस बार जीपीएस से टैंकर संचालन की मॉनीटरिंग कराई जाएगी। जिसकी रोजाना रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार के मुताबिक टैंकर संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द इसका टेंडर निकालकर कार्यदायी संस्था को नियुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



इन क्षेत्रों जाएंगे टैंकर
महानगर के करगुवां जी, पिछोर, गुमनावारा, महाराणा प्रताप नगर, वकील कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी, वीरांगना नगर, मयूर विहार कॉलोनी, सराय मोहल्ला, सिल्बर्टगंज, डडियापुरा, मद्रासी कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, भगवंतपुरा, कोछाभांवर, सिमरधा, गरियागांव, पाल कॉलोनी, सिद्धेश्वर नगर, अलीगोल, मेवातीपुरा, बाहर उन्नाव गेट, सीपरी बाजार क्षेत्र के मसीहागंज में टैंकर जाएंगे। साथ ही बरुआसागर, मऊरानीपुर, रानीपुर, गुरसराय और गरौठा के नगर क्षेत्र में भी टैंकरों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें