फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी से जगमगाई अमावस की रात

Sun, 30 Oct 2016 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
puja, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। रविवार को नगर में प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने सुख - समृद्धि की कामना के साथ घर व प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी और गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की। रात में जमकर आतिशबाजी हुई और दीप व इलेक्ट्रिक झालरें झिलमिलाईं, जिससे अमावस्या की रात रंगबिरंगे प्रकाश से सराबोर नजर आई। 
विज्ञापन

शहरी में दीपावली की रौनक सुबह से ही नजर आने लगी थी। घर - घर में साज सज्जा की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। दरवाजों को फूल और वंदनवारों से सजाया जाने लगा था। इस दौरान परंपरागत रूप से गोबर से लिपाई भी की गई व रंगोली बनाईं। दोपहर में बाजार गुलजार हो गए थे। पूजन सामग्री खरीदने वालों की बाजार में भीड़ उमड़ी हुई थी। बिसाती बाजार, बड़ा बाजार, मानिक चौक, मालिनों का चौराहा, सीपरी बाजार ग्राहकों की जमकर भीड़ उमड़ी। शाम को सभी ने शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, गणेश, मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की। प्रसाद अर्पण के बाद सभी ने एक दूसरे को पर्व की बधाईयां दी। छोटों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं के संदेश खूब दौड़े। वहीं, कारोबारी प्रतिष्ठानों में भी दीपावली का पूजन हुआ। प्रतिष्ठानों में खाता - बही की पूजा की हुई। पूजन के बाद जमकर आतिशबाजी हुई, जो देर रात तक जारी रही। तेज आवाज के पटाखों की बजाय रंगबिरंगी रोशनी वाले पटाखों को तरजीह दी गई। 
इधर, युवा ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में दीपावली पर्व और श्री राम राज्य तिलकोत्सव का आयोजन हुआ। धर्माचार्य हरीओम पाठक, डा. रविंद्र बुधौलिया, रवीश त्रिपाठी ने राम दरबार, लक्ष्मी व गणेश की विधिवत पूजा की। इसके बाद दीप प्रज्वलित किए गए। इस मौके पर धर्माचार्य ने कहा कि धन लक्ष्मी जी कृपा से, बुद्धि गणेश व ज्ञान सरस्वती जी की कृपा से प्राप्त होती है। यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। इस अवसर पर कमलेेश मिश्रा, राजीव शास्त्री, मनोज पाठक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बाक्स 
आज गोवर्धन पूजा, कल भैया दोज
कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा सोमवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। पर्व अवसर पर श्रद्धालु गाय के गोबर से गोवर्धन बनाएंगे और पूजा कर उन्हें मौसमी सब्जियां, मिठाइयां आदि अर्पित करेंगे। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया मंगलवार क ो भाई दोज मनाई जाएगी। बहने अपने भाईयों का तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना करेंगे। इस दिन यमुना नदी में स्नान का विशेष महत्व है।  


शहर दुर्गाबाड़ी में मां काली की विधिवत पूजा की गई। रविवार की शाम मां काली की प्रतिमा शंख व घंटे की ध्वनियों के बीच दुर्गाबाड़ी स्थित कुंड में परंपरागत रूप से विसर्जित की गई। 
 शनिवार की रात 10 बजे अमावस्या लगने के साथ बांधव समिति के तत्वावधान में दुर्गा बाड़ी में मां काली की पूजा प्रारंभ हुई। जो रात ढाई बजे तक चली। पूजा अनुष्ठान बनारस से आए ब्राह्मणों ने किया। निर्जल व्रत धारण कर श्रद्धालुओं ने मां काली को प्रसाद लगाया गया और गन्ना, केला, कुम्हैड़ा की बलि दी। रविवार की सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का दर्पण विसर्जन किया गया और दोपहर में प्रसाद वितरण हुआ। इसके बाद सुहागिन महिलाओं ने मां काली को सिंदूर अर्पण किया और एक दूसरे को लगाया। शाम परंपरागत विधि से घंटे - घड़ियालों की ध्वनि के बीच पर प्रतिमा का विसर्जन कुंड में किया गया। इस अवसर पर रविशंकर चटर्जी, सिद्धार्थ चटर्जी, प्रदीप तरफदार, देवेंद्र नाथ चक्रवर्ती, तपन सिन्हा, अजीत रॉय आदि मौजूद रहे। 
 

खूब बिकीं मिठाई और फल 
दीपावली पर शहर में मिठाइयों की जमकर बिक्री हुई। खुली मिठाइयों के अलावा छैना की मिठाइयां खूब पसंद की गईं। इसके अलावा डायबिटीज रोगियों के लिए शुगर फ्री मिठाइयों की जमकर मांग रही। वहीं, ब्रांडेड मिठाइयों का कारोबार ने भी इस बार खूब उछाल मारा। 


फिटे ताश के पत्ते 
दीपावली के मौके पर महानगर के कई स्थानों पर जुआ की फड़ भी खूब सजीं। पुलिस को चकमा देकर लोगों ने हार जीत की बाजी लगाईं। वहीं, शगुन के नाम पर भी खूब जुआ हुआ। 


रोडवेज की 120 बसें दौड़ीं 
दीपावली पर रोडवेज की बसें ठसाठस भरकर चलीं। रोडवेज ने रविवार को यात्रियों की संख्या में व्यापक बढ़ोत्तरी को देखते हुए 120 गाड़ियों का संचालन किया। अधिकांश बसे कानपुर, लखनऊ रूट पर दौड़ीं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों गरौठा, मऊरानीपुर, बामौर आदि में आने - जाने के लिए यात्रियों ने निजी बसों का भी सहारा लिया। 


शहीद सैनिकों के सम्मान में जलाए दीप
दीपावली पर विभिन्न समाज सेवी संगठनों व आम नागरिकों ने शहीद भारतीय सैनिकों के स्मृति व सम्मान में दीपक प्रज्वलित किए। लोगों ने अपने घरों में सैनिकों के सम्मान में दीपक प्रज्वलित कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। वहीं, समाज सेवी संगठनों ने लक्ष्मीबाई पार्क, चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शहीद सैनिकों को याद किया।

जरूरत मंद बच्चों के साथ मनाई दीवाली 
समाजसेवी संगठनों ने जरूरत मंद बच्चों क ो उपहार देकर उनके साथ दीपावली भी मनाई। उम्मीद की रोशनी संस्था ने प्रदर्शनी मैदान में रहने वाले परिवारों के बच्चों को उपहार दिए और उनके साथ आतिशबाजी की। इस अवसर पर अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, राजेंद्र राय, सौरभ गुप्ता, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों राजीव गौतम, विजय वर्मा, सुनील वर्मा ने खुशीपुरा में असहायों को मिठाइयां व कंबल दिए। जिला आर्य सभा के प्रधान राजेंद्र सिंह यादव, जसवंत सिंह, देवेंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, आर के सिंह आदि ने नगरा, महावीरन, प्रतापपुरा, हीरापुरा में असहायों और आदिवासियों को मिठाईयां वितरित कीं। वहीं, आर्य समाज मंदिर नगरा में विश्व शांति यज्ञ किया गया। झांसी वेलफेयर सोसायटी के सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, अरुण प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार, प्रसून पटैरिया आदि ने मदर टेरेसा आश्रम में बच्चों क ो उपहार दिए।  मेरा भारत सेवा मिशन के डा. फिरोज खान, दुष्यंत यादव, राज कुशवाहा आदि ने प्रदर्शनी मैदान में रहने वाले परिवारों के बच्चों को उपहार दिए। 


गेंदा के फूलों रही मांग 
घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए देशी - विदेशी फूलों की भी डिमांड महानगर के फूल बाजार में रही। विदेशी फूलों में जलबेरा, कारनेशियन और देसी में गेंदा, गुड़हल, चांदनी के फू लों की मालाओं की व्यापक बिक्री हुई। लक्ष्मी पूजन के लिए खास कमल और सुपाड़ी के फूलों के  लिए भी जमकर डिमांड रही। कमल का फूल रविवार को 20 से 30 रुपये में, तो गेंदा के फूलों की सादा माला 10 से 20 रुपये में बिकी। हालांकि, कई लोगों ने अपने घरों को सजाने के लिए फूल विक्रेताओं को पहले से ही आर्डर दे दिया था। मालिनों के चौराहा पर फूल विक्रेता संजू ने बताया कि लोगों ने घरों को सजाने के लिए गेंदा व गुलाब को ज्यादा पसंद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें