फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर जमा न करने पर आईटीआई का खाता सीज

Fri, 18 Mar 2016 12:05 AM IST
jhansi
विज्ञापन
गृहकर जमा न करने पर आईटीआई का खाता सीज - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। वित्तीय वर्ष के अंतिम पड़ाव पर नगर निगम का बकायेदारों के प्रति कड़ा रुख है। बृहस्पतिवार को निगम द्वारा आईटीआई का खाता सीज कर दिया गया। इसके अलावा निगम के निशाने पर अन्य बकायेदार भी हैं।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का नगर निगम पर 31.25 लाख रुपये बकाया है। इसका भुगतान न होने पर निगम ने आईटीआई का भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में स्थित खाता सीज कर दिया। जबकि, पांच लाख से अधिक के बकायेदार राजगढ़ पीएसी, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय व उप संभागीय कृषि कार्यालय को भी सीज करने की निगम की तैयारी है। रेलवे पर निगम का एक करोड़ रुपये सर्विस टैक्स बकाया है। इसकी अदायगी के लिए रेलवे से वार्ता की जा रही है। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने बताया कि निगम का बकाया जमा न करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

17 ड्राइवरों से छीनी गाड़ियां
झांसी। नगर निगम के वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय तिथि के बाद भी 17 चालकों ने नवीनीकरण नहीं कराया। इस पर बृहस्पतिवार को उनसे गाड़ियां छीन ली गईं। शुक्रवार से यह गाड़ियां लाइसेंसशुदा चालकों को दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें