फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पीस कमेटी की बैठक में बिजली, पानी, सफाई का मुद्दा उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें ईद आपसी भाइचारे के साथ मनाए जाने की अपील की गई। एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने कहा कि खुले स्थानों पर कोई ऐसा काम न करें, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। यहां पर बिजली, पानी, सफाई की जो समस्या है, उसे संबंधित अधिकारियों से कहकर हल कराया जाएगा।
सीओ मोंठ देवेंद्र मिश्र ने कहा कि सोशल मीडिया पर बहुत अफवाह उड़ती हैं, उस पर गौर न करें। उसकी तस्दीक करें तभी कोई प्रतिक्रिया करें। उनका कहना था कि बकरीद के साथ ही गंगा दशहरा पर्व भी है। दोनों पर्व एक-दूसरे के साथ मिलकर मनाएं। अगर कोई समस्या आए तो पुलिस को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

प्रकाश नारायण सैनी ने कहा कि नगर में छुट्टा पशु घूम रहे हैं। जिनसे लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही नगर में करीब बीस जगह लीकेज हैं, जिनसे घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। बिजली की भी अघोषित कटौती चल रही है। जिससे सभी नगरवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार सुनील तिवारी, मुनब्बर खान, मुन्ना हाजी, रम्मू कनकने, राजू दीवान, अशोक दुवे, अर्जुन कुशवाहा, याकूब खान, मुबारक खान, राजू पाठक, भवानी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें