फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रांसफार्मर रखने से ग्रामीणों को होगी राहत

विज्ञापन
फोटो ट्रांसफार्मर रखने के बाद खुशी मनाते ग्रामीण
विज्ञापन
मऊरानीपुर। विद्युत ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर फूंक रहा था। ग्रामीणों की मांग थी कि गांव में ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। ग्राम बम्हौरी में विगत दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर की वजह से पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ था। विधायक रश्मि आर्य-पप्पू सेठ के प्रयास से खराब पड़े 250 केवी के ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। साथ ही ग्राम में पावर हाउस के पास 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। बताया कि ट्रांसफार्मर लगने से लोड कम हो जाएगा। फाल्ट नहीं आएंगे। अब गांव की बिजली व्यवस्था सुचारू की गई। जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है। इस मौके पर बिजली विभाग के एसडीओ ग्रामीण अनिरुद्ध मौर्य, जेई संजीव कुमार, बालकेश राजपूत, पूर्व प्रधान जयप्रकाश गौतम, हर्ष रावत, ब्रजबिहारी नायक, नरेंद्र कुमार, विजय नायक, पपेंद्र तिवारी, सतीश आर्य, भानूप्रताप उपाध्याय, हरिकांत आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें