सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब की सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में चलरही ऐरीगेशन डिपार्टमेंट लीग क्र?
झांसी। सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में इरिगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग में इरिगेशन राइजिंग और एमडी स्टार ने अपने अपने मैच जीते। पंकज दास व वसीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
पहला मैच इरिगेशन राइजिंग स्टार और सपरार ब्लू स्टार के बीच हुआ। इसमें सपरार ब्लू ने पहले बल्लेबाजी कर 59 रन बनाए। इसमें वरुण ने 12 और राम कुमार ने 8 रन जोडे़। इरिगेशन राइजिंग के गेंदबाज छत्रपाल ने तीन और सौरभ वर्मा व पंकज दास ने दो - दो विकेट लिए। जवाब में इरिगेशन ने जीत आठ ओवर में हासिल कर ली। इसमें इरिगेशन के बल्लेबाज पंकज दास ने नाबाद 43 और सौरभ ने नाबाद 9 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। पंकज दास को मैन आफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में इरिगेशन ललितपुर ने पहले बल्लेबाजी कर 95 रन बनाए। इसमें अभिषेक ने 19, जितेंद्र ने 10 रनों की उपयोगी पारी खेली। एमडी स्टार के गेंदबाज वसीम ने 3 और बृजेंद्र व हमजा ने एक - एक विकेट चटकाया। इसके बाद लक्ष्य पाने उतरी एमडी स्टार ने जीत 13 ओवर में हासिल कर ली। इसमें वसीम ने 44 और बृजेंद्र ने 21 रन जोडे़। वसीम को मैन आफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों में गोविंद नारायण शुक्ला, राम किशन सिंह, क्लब सचिव विकास राय, पष्टेश्वर नाथ, अरविंद तिवारी, पंकज कौशिक, संदीप रावत, ओम प्रकाश, राजीव अग्रवाल, अक्षय जैन, राजेश दुबे आदि मौजूद रहे।