फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाने तरीके से बांटे जा रहे ‘कुएं’

विज्ञापन
सिचाई बंधुओं की बैठक ।
विज्ञापन
झांसी। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को किसान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान किसानों ने लघु सिंचाई विभाग में मनमानेपन का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि तमाम योजनाओं में गिने-चुने लोगों को फायदा दिया जा रहा। कुआं खोदाई से भी तमाम पात्र किसानोें को दूर रखा जा रहा हालांकि अधिशासी अभियंता ने 500 लाभार्थियों की सूची जल्द सार्वजनिक करने की बात कही। उन्होंने कहा अलग-अलग फार्मों को इसका टेंडर दिया गया। जल्द ही इसकी खोदाई शुरू कराई जाएगी। इसी तरह किसानों ने रबी फसल का आधा समय पूरा हो जाने के बावजूद सभी नहरों की सिल्ट सफाई न होने की शिकायत की। इससे टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन

बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर भी किसानों में गुस्सा रहा। किसानों का कहना था कि मरम्मत के बाद लगाए जाने वाले ट्रांसफार्मर बिना लोड के ही फूंक जाते हैं। उन्होंने इसमें धांधली के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। एरच मंडी से मसूर लिए जाने के बाजवूद भुगतान न होने की भी शिकायत की गई। किसानों ने उपमंडियों का आवंटन, नलकूपों की मरम्मत, गोआश्रय स्थलों की बदहाली को दूर करने की भी मांग की। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयरवर, उप कृषि निदेशक कमल कटियार, जिला कृषि अधिकारी कमलेश सिंह, किसान प्रतिनिधि महेंद्र शर्मा, कृष्णा कांत समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें