चित्रा चौराहा के पास निर्माणधीन इमारत को शील करते जेडीए के अधिकारी, कर्मचारी । अमर उजाला
झांसी। चित्रा चौराहे पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करा रहे गंगाराम साहू के भवन को जेडीए ने सील कर दिया। भवन स्वामी द्वारा सेटबैक को कवर करते हुए तीसरी मंजिल का भी निर्माण कराया गया था। जेडीए के क्षेत्रीय अवर अभियंता ने जांच के दौरान निर्माण मानचित्र के विपरीत पाया था। इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि भवन स्वामी द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य कराया जा रहा था। भवन स्वामी को नोटिस जारी कर निर्माण रोकने का आदेश दिया गया था। नोटिस की अनदेखी करने व निर्माण कार्य नहीं रोकने पर इमारत को सील कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान जेडीए के सहायक प्रवर्तन प्रभारी सतेंद्र त्यागी, अवर अभियंता जय शंकर सिंह, सहोरी लाल, सुखवीर सिंह के साथ अनुचर संतोष, अमन व जगदीश मौजूद रहे।