फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस से अभद्रता, हाथ में काटा

Wed, 30 Mar 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ips, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बरुआसागर के खांदी मोहल्ला में सोमवार की शाम को पारिवारिक विवाद के दौरान बेकाबू हुई महिला ने गुम्मा मारकर जेठ का सिर फोड़ दिया। सूचना पर आईपीएस थाना प्रभारी मौके पर पहुंचीं तो महिला ने अभद्रता करते हुए उनके हाथ में काट लिया। किसी तरह गनरों ने उनको छुड़ाया।
विज्ञापन


खांदी मोहल्ला में रमेश अपने पैतृक मकान में रहता है, जबकि उसका बड़ा भाई प्रकाश व छोटा भाई कमलेश झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं। सोमवार की शाम को प्रकाश ने मकान में हिस्सा मांगा तो विवाद शुरू हो गया। आईपीएस चारू निगम के अनुसार इस दौरान रमेश की पत्नी पार्वती ने प्रकाश के साथ मारपीट की।

जमीन पर पड़ा गुम्मा सिर में मारकर प्रकाश को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पार्वती ने हंगामा कर दिया। वह पार्वती को पकड़ने लगी, तभी उसने अभद्रता करते हुए हाथ पर काट लिया। पुलिस ने महिला को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल करने पर पता चला है कि मकान पर कब्जे का विवाद भाइयों के बीच काफी समय से चल रहा है। इनकी मां की सितंबर 2015 में संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। इस मामले की जांच शुरू हो गई है। पता लगाया जा रहा है कि महिला की मौत किन परिस्थिति में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें