फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में सट्टा खिलाते दस सटोरिए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आईपीएल के मैचों में सट्टा खिलाते हुए एसओजी टीम ने जिले में दस सटोरियोें को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सटोरियों के तार इंदौर समेत दिल्ली से जुड़े बताए जा रहे हैं। पकड़ा गया गिरोह बड़े पैमाने पर सट्टा खिलाता था। इनके तार जिले के साथ-साथ कई इलाकों में भी जुड़े थे। टीम ने मोबाइल व लैपटॉप भी बरामद किए हैं। पूछताछ में टीम को कई अहम जानकारियां भी मिली हैं।
विज्ञापन

जिले में बड़े पैमाने पर आईपीएल का सट्टा खिलाया जा रहा है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने एसओजी टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शनिवार की रात व रविवार को एसओजी प्रभारी आशीष मिश्रा ने टीम के साथ महानगर के कई स्थानों पर दबिश देकर आईपीएल पर सट्टा खिलाते हुए दस सटोरियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से लैपटॉप व मोबाइल भी बरामद किए हैं। पूछताछ मेें सामने आया है कि इनके तार इंदौर से लेकर दिल्ली तक जुड़े हैं। जिसकी जांच टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें