फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा डॉक्टरों के साक्षात्कार स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के निर्देश पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 23, 24 और 25 जनवरी को होने वाले संविदा डॉक्टरों के साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। अब साक्षात्कार की नई तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नए रोस्टर के अनुसार मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए ट्रामा सेंटर को अलग विभाग मानते हुए विज्ञापन निकाल दिया था। सूत्रों ने बताया कि किसी ने शासन को पत्र लिखकर शिकायत कर दी थी कि ट्रामा सर्जरी नाम का विभाग मेडिकल कॉलेज में नहीं है। जबकि, यह सुपर स्पेशियलिटी विभाग है। कॉलेज प्रशासन ने ट्रामा सेंटर में मौजूद ब्राड स्पेशियलिटी के पद ट्रामा सर्जरी के डाल दिए हैं। इससे रोस्टर का नियमानुसार पालन नहीं हुआ। इस पर शासन ने महानिदेशालय को विज्ञापन का परीक्षण करने को कहा। महानिदेशालय ने कॉलेज प्रशासन को विज्ञापन निरस्त कर ट्रामा सर्जरी के पदों को विभाग में समायोजित करते हुए नवीन विज्ञापन निकालने के लिए कहा। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने 23 से 25 जनवरी तक होने वाले साक्षात्कार स्थगित कर दिए हैं। जल्द ही नया विज्ञापन निकालकर साक्षात्कार की नवीन तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें