फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस के नियमित होने से मिली राहत

विज्ञापन
intersity will run on first oct.
विज्ञापन
एक अक्तूबर से नियमित चलेगी इंटरसिटी
विज्ञापन

झांसी। झांसी से लखनऊ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (इंटरसिटी) को एक अक्तूबर से नियमित कर दिया गया है। अभी इस ट्रेन के 28 फेरे लगाने की अनुमति प्रदान की गई थी। इस ट्रेन के नियमित होने से बुंदेलखंड के सैकड़ों मुसाफिरों को कानपुर और लखनऊ जाने के लिए राहत रहेगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच कानपुर और लखनऊ परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए झांसी से लखनऊ के बीच इंटरसिटी की तरह ही बदले नंबर से स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। शुरूआत में इसके 28 फेरे पूरा करने की अनुमति प्रदान की गई थी, जो 30 सितंबर को पूरे हो जाएंगे। इस ट्रेन को मिल रहे ट्रैफिक को देखते हुए उक्त स्पेशल ट्रेन का संचालन एक अक्तूबर से अगले आदेशों तक नियमित कर दिया गया है। इस ट्रेन को झांसी से 01803 और लखनऊ से 01804 नंबर से चलाया जा रहा है। इस ट्रेन को पूर्व की तरह मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, गोविंदपुरी, कानपुर सेंट्रल व उन्नाव स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन झांसी से सुबह 6.15 बजे और लखनऊ से शाम 4.40 बजे चलती है। यह ट्रेन झांसी से लखनऊ की दूरी पौने छह घंटे में तय करती है। वर्तमान में यह ट्रेन बिल्कुल अपने वक्त पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें