फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी प्रकरण - स्क्वाएड कर्मचारियों से भी हुई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महाकौशल एक्सप्रेस से सराफा कारोबारी का बैग चोरी जाने के प्रकरण की जांच करते हुए ड्यूटी पर तैनात स्क्वाएड कर्मियों से पूछताछ की गई। झांसी जीआरपी में रिपोर्र्ट दर्ज होने के बाद मामला महोबा स्थानांतरित कर दिया गया है। पड़ताल के लिए महोबा के साथ कर्वी व क्यूआरटी टीम भी शामिल है।
विज्ञापन

ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के सांई के मंदिर के सामने निवासी रवि सिंघई सराफा कारोबारी हैं। शुक्रवार को वह अपने पुत्र रोहित के साथ कारोबार के सिलसिले में सतना गए थे। रात में वह दोनों महाकौशल एक्सप्रेस के एस 1 कोच की बर्थ नंबर 58, 59 पर सवार होकर ग्वालियर लौट रहे थे। कारोबारी के अनुसार वह रात में तीन बजे तक जाग रहे थे। इसके बाद उनकी आंख लग गई। आधे घंटे बाद ही वह उठे तो देखा कि उनके पुत्र के पास रखा बैग गायब था। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर कारोबारी जीआरपी को घटना की जानकारी देकर एफआईआर दर्ज कराई। सीओ राजपाल सिंह ने भी सिलसिलेवार तरीके से घटना की जानकारी ली। इस प्रकरण में रविवार को ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात स्क्वाएड कर्मचारियों से पूछताछ की गई। घटना के बाद स्क्वाएड सीधे ट्रेन से ही हजरत निजामुद्दीन चला गया था। रविवार को वापस आने पर सीओ ने जानकारी ली। वहीं, घटना बेलाताल की होने के कारण मामला महोबा स्थानांतरित कर दिया गया है। इसकी जांच महोबा, कर्वी जीआरपी के साथ क्यूआरटी टीम ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें