फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वापसी के लिए व्हाट्सएप पर साथी तलाश रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद में अभी तक अंतरजनपदीय स्थानांतरण नीति घोषित नहीं हुई है लेकिन गैर जनपदों में परिषदीय स्कूलों में कार्यरत गुरु जी अपनी घर वापसी के लिए जुट गए हैं। व्हाटसएप और सोशल मीडिया की अन्य साइट उनके लिए बड़ा सहारा बन गया हैं। इसमें पारस्परिक स्थानांतरण के लिए शिक्षक साथी की तलाश पूरे शिद्दत के साथ कर रहे हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशालय ने जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसमें पारस्परिक अंतर जनपदीय स्थानांतरण का मसौदा भी है। शासन से स्वीकृति के बाद इसे घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में अपने गृह जनपद में आने के इच्छुक शिक्षक अभी से अपने स्थान पर आने के इच्छुक शिक्षक की तलाश में जुट गए हैं। ताकि प्रक्रिया शुरू होने के बाद उन्हें जल्द से जल्द घर वापसी का मौका मिल सके। इस संबंध में शिक्षकों ने कई ग्रुप बना रखे हैं, जिसमें कई लुभावने प्रस्ताव भी दिए जा रहे हैं। इस संबंध में जिले के शिक्षक नेताओं का कहना है कि सभी शिक्षक विशेष सावधानी बरतें। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. अचल सिंह ने कहा कि शिक्षकों को सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि सोशल मीडिया पर जो मैसेज भेज रहे हैं, वह संभवत: अध्यापकों के न हाें। वह पहले इसकी पुष्टि कर लें। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जनपदीय सह संयोजक राकेश गुबरेले ने कहा कि व्हाटसएप ग्रुपों पर चल रहे मैसेज भ्रामक हो सकते हैं। इन पर शिक्षक सावधानी बरतें। जब तक शासन नीति निर्गत न करें, शिक्षक किसी भी मैसेज पर विश्वास न करें।
प्रेरणा एप में डॉटा करें दर्ज
झांसी। बेसिक शिक्षा भवन स्थित नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय के सभागार में बीएसए हरिवंश कुमार ने खंड शिक्षाधिकारियों, सह समन्वयकों व एनपीआरसी के संयुक्त बैठक की। इसमें उन्होंने निर्देश दिए कि लर्निंग आउट परीक्षा में शामिल हुए 80 हजार विद्यार्थियों का डॉटा प्रेरणा एप में ऑनलाइन दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से स्कूल खुलने से पहले यूनिफार्म का वितरण, किताबों की स्कूलों में उपलब्धता, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था आदि सुनिश्चित कर लें। इसके साथ ही विद्यालय में साफ सफाई भी करा ले। उन्होंने कहा कि जून के आखिरी सप्ताह में जांच की जाएगी। बैठक में खंड शिक्षाधिकारियों में सुनील राजपूत, कपूर सिंह, नरेश रावत, ब्रह्म नारायण श्रीवास्तव, राजकुमार विश्वकर्मा, सह समन्वयकों में डॉ. अचल सिंह, चौधरी धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें