फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जिला अस्पताल में शुरू हुआ इंस्ट्रूमेंटल म्युजिकल सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जिला अस्पताल में इंस्ट्रूमेंटल म्युजिकल सिस्टम चालू कर दिया गया है। सभी 16 वार्डों का वातावरण संगीतमय हो गया है। भर्ती मरीज संगीत की धुन सुन रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इससे रोगियों को काफी राहत मिलेगी और रिकवरी भी जल्दी होगी।



प्रमुख अधीक्षक डॉ. प्रमोद कटियार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती रोगी न सिर्फ अपने रोग से तनाव में रहता है, बल्कि अन्य नकारात्मक विचार भी परेशान करते हैं। इससे रोगी की होने वाली रिकवरी अच्छी नहीं होती है। शोध से पता चला है कि संगीत से मन प्रसन्न रहता है। बीमारी संबंधी तनाव भी कम होता है। मस्तिष्क में काफी अच्छे हार्मोन निकलते हैं। रोगी की कम समय में अच्छी रिकवरी होती है। शनिवार को इसका ट्रायल सफल रहा और सोमवार से चालू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह इंस्ट्रूमेंटल म्युजिकल सिस्टम वार्डों में 24 घंटे बजेगा। इससे रोगी को काफी अच्छी नींद भी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


0- इंसेट

30 अप्रैल तक डिजिटल लैब शुरू करने की हिदायत



झांसी। जिला अस्पताल में बन रही डिजिटल लैब का काम धीमी गति से चलने पर एसआईसी डॉ. प्रमोद कटियार ने सख्त नाराजगी जताई है। विगत दिनों मिशन निदेशक पिंकी जोवल ने हर हाल में 30 अप्रैल को डिजिटल लैब शुरू करने के आदेश दिए थे। एसआईसी ने डिजिटल लैब बनाने की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था को सख्त आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि हर हाल में 30 अप्रैल तक लैब चालू हो जानी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें