फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी साहब झांसी में भी हैं कई ‘जयचंद’

विज्ञापन
information leak
विज्ञापन
झांसी। जुआरियों पर दबिश देने से पहले एसएसपी की सूचना लीक कर जुआरियों को लगाने वाले पुलिसकर्मी रडार पर आ गए हैं। एसएसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए गोपनीय जांच शुरू कराते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां खंगालने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही एसएसपी इस मामले में कार्रवाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एसएसपी ने जुआरियों को पकड़ने के लिए जिले भर में छापेमारी के निर्देश दिए थे। एसएसपी की सूचना पर कार्रवाई करने की बजाए कुछ पुलिसकर्मी मुखबिरी में लग गए थे। मोबाइल से तुरंत फोन कर जुआरियों को भगा दिया। इस पर पुलिस की छापेमारी के दौरान एक भी जुआरी पुलिस के हाथ नहीं आ सका था। सूचना लीक होने की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी खफा हो गए हैं।
उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेकर गोपनीय जांच शुरू करा दी है। इस मामले में कुछ पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। बताया गया है कि कुछ इलाकों में लंबे समय से जुआ का कारोबार अब भी चोरी छिपे चल रहा है। एसएसपी ने इसका भी पता लगाने के निर्देश अलग से दिए हैं।
विज्ञापन

बिकरू कांड के बाद भी पुलिसकर्मियों ने नहीं लिया सबक
सोमवार को एसएसपी द्वारा जुआरियों पर छापामार कार्रवाई किए जाने की सूचना लीक होना कई सवाल खडे़ कर रहा है। पिछले दिनों कानपुर के बिकरू में दबिश की सूचना लीक होने के बाद पुलिस कर्मियों पर हुए हमले के बाद भी जिले के पुलिसकर्मियों ने उस घटना के बाद से सबक नहीं लिया। जुआरियों पर छापा की सूचना लीक होना एक बार फिर से खाकी और अपराधी के गठजोड़ को उजागर करता है।
बौखलाए अवैध कारोबारी वापस मांग रहे रकम
सूत्रों से पता चला है कि पिछले सप्ताह ही एक थाने मेें अवैध कारोबारी ने पार्टी की थी। इसमें पुलिसकर्मियों को बुलाकर उन्हें महीने भर का ‘चढ़ावा’ दिया गया था। ऐसे में अचानक एसएसपी का ट्रांसफर हो जाने के बाद काम बंद हो गया था। अब वह अवैध कारोबारी अपनी रकम वापस मांग रहे हैं। इस तरह का मामला भी चर्चाओं में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें