फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल चलते-चलते गर्भवती के पेट में ही मर गया बच्चा, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लॉकडाउन में गैर राज्यों से लौट रहे श्रमिकों को लेकर एक और दर्दनाक घटना सामने आई। इंदौर से पैदल लौट रहे श्रमिकों में से पैदल चलते-चलते एक गर्भवती महिला के पेट में ही बच्चा मर गया। घर लौटने पर जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन जखौरा पीएचसी दिखाने के लिए पहुंचे। यहां से उसे ललितपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जखौरा थाने के ग्राम गुलेंदा निवासी लक्ष्मण की पत्नी लाड़कुंवर गर्भवती थी। इंदौर से श्रमिकों के साथ वह भी लौट रही थी। रविवार देर रात जब वह अपने घर लौट आई तो उसे पेट में तेज दर्द होने लगा। परिजन उसे लेकर जखौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जांच में पता चला कि महिला के पेट में बच्चा मर गया है। यहां से उसे ललितपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद स्थिति गंभीर देखकर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। बताया गया कि महिला ने कई किलोमीटर का सफर पैदल ही तय किया है। संभवत: इसी वजह से उसके पेट में बच्चे की मौत हो गई है।
गर्भवती महिला का बच्चा पेट में मृत होने के कारण तबीयत खराब हो गई थी। उसे उपचार करके झांसी रेफर कर दिया गया है। बाहर से आए सभी लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें