फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के चक्कर काट रहे, लेकिन कोई नहीं सुन रहा

विज्ञापन
मण्डलायुक्त को ज्ञापन देने जाता सफाईकर्मियों का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को मंडलायुक्त को समस्याओं को  लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कमिश्नर ने सफाई कर्मचारियों को नगर आयुक्त से  मिलने के लिए कहा, तो कर्मचारियों ने कहा कि नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त  से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। इस पर कमिश्नर  ने 10 दिन में अफसरों से जवाब तलब किया है। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धीरज चंडारिया ने बताया कि नगर निगम में  मृतक सफाई कर्मचारी देवा और संविदा सफाईकर्मी विनोद, संतोष के आश्रितों को  रोजगार नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अपर नगर आयुक्त  संघ के पदाधिकारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और मिलने से मना कर  देते हैं। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने निकायों में हो रहे उत्पीड़न को  रोकने की मांग की। इस मौके पर लखन उस्ताद, अशोक करौसिया, केशव वाल्मिकी,  राजेश बाबा, सरोवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें