झांसी। इंदौर इंटरसिटी को झांसी लाने के लिए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल नगर शाखा की ओर से शुरू हुए अभियान में बुधवार को लोगों ने हस्ताक्षर किए।
इलाइट चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी ने हस्ताक्षर कर किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर इंदौर इंटरसिटी झांसी नहीं लाई गई तो ग्वालियर की ओर जाने वाली ट्रेनों को रोका जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों तथा जनता के साथ विश्वासघात किया है।
अभियान दौरान उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, जिला जन कल्याण समिति, कर्मचारी यूनियन, लाइंस रोटरी क्लब, युवा ब्राह्मण महासभा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों व पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। सौ मीटर लंबे हस्ताक्षर पत्र को रेलमंत्री को दिया जाएगा। इस दौरान नगर महामंत्री संतोष साहू, अजीत राय, राम प्रकाश शर्मा, इम्तियाज हुसैन, राजेंद्र रेजा, दिनेश भार्गव, अरुण गुप्ता, प्रभु दयाल साहू, डॉ. सुनील तिवारी, प्रो. एसआर गुप्ता, नगर संयोजक चौधरी फिरोज, पंकज शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, अजय चढ्ढा, गुड्डन अग्रवाल, सुनील नैनवानी, रवीश त्रिपाठी, केदार नाथ राय आदि मौजूद रहे ।