अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नरिया बाजार लक्ष्मणगंज में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. गोविंद प्रसाद हिंगवासिया के नाम पर मार्ग का लोकार्पण सदर विधायक रवि शर्मा ने किया। विधायक ने कहा कि हम बचपन से डॉ. हिंगवासिया और अन्य सेनानियों के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को सुनकर बड़े हुए हैं। विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता वीरों को सिर्फ राष्ट्रीय पर्वों पर ही नहीं, बल्कि साल के 365 दिन याद रखना है।
कार्यक्रम में संजीव श्रृंगीऋषि, प्रदीप सरावगी, अरविंद वशिष्ठ ने डॉ. गोविंद प्रसाद के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर बोलते हुए कहा कि आज हम इन्हीं स्वतंत्रता सेनानी और वीर बलिदानियों के कारण स्वतंत्रता पूर्वक रह रहे हैं। पार्षद सुनीता पुरी ने कहा कि डॉ. गोविंद प्रसाद ने चंद्रशेखर आजाद ने झांसी प्रवास के दौरान सदाशिव मलकापुरकर, भगवान दास माहौर, बाबूलाल उदैनिया के साथ अंग्रेजों के विरुद्ध पर्चे बांटे।
संचालन व्यापारी नेता मुकेश अग्रवाल ने किया। आभार सत्येंद्र पुरी और राजीव हिंगवासिया ने जताया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार मोहन नेपाली, सेवानिवृत्त डीएसपी अरुण कुमार हिंगवासिया, भानु सहाय, बृजमोहन उदैनिया, आलोक शांडिल्य, पार्षद मुकेश सोनी, विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे, पार्षद संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।