फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस फोर्स की मौजूदगी में होगा ऑक्सीजन सिलेंडर का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ऑक्सीजन सिलिंडरों की भारी किल्लत को देखते अब इनका वितरण पुलिस की मौजूदगी में होगा। इसके अलावा प्राइवेट नर्सिंग होम की मनमानी रोकने को प्रत्येक नर्सिंग होम के लिए अलग से मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने शुक्रवार को प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों के साथ बैठक करते हुए अधिकृत बेड पर शत प्रतिशत मरीजों को भर्ती कराने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा सभी नर्सिंग होम के संचालन के लिए अलग-अलग मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मजिस्ट्रेट नर्सिंग होम की जांच के साथ वहां सुविधा, इलाज एवं ओवरचार्जिंग पर नजर रखेंगे। मरीज से ओवरचार्जिंग की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। कहा, सभी कोविड एल-वन एवं एल-टू श्रेणी के अस्पताल पूरी क्षमता के साथ काम करें। मरीज को भर्ती करने से मना करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। नगर के 45 नर्सिग होम में एल- 1 एवं एल- 2 के मरीज भर्ती कराए जा रहे हैं। यहां इनके मुताबिक सुविधाएं दी गई हैं। प्रत्येक नर्सिग होम को बेड की उपलब्धता के सापेक्ष जम्बो गैस सिलिंडर दिया जाएगा। इन सभी को गैस मिलने का स्थान भी तय कर दिया गया है। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में नर्सिंग होम को सिलिंडर मिलेंगे। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जिलाधिकारी ने सख्ती बरतने का भी अल्टीमेटम दिया है। बैठक में एसएसपी रोहन पी कनय, नोडल अधिकारी शिव प्रताप, सीडीओ शैलेष कुमार, सीएमओ डा. जीके निगम, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, अतुल अग्रवाल, डा. एनएस सेंगर समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें