फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जोमैटो से 270 रुपये की वापसी के नाम पर जालसाज ने हजम किए 91 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। जोमैटो से ऑनलाइन खाना मंगाने के बाद गलती से गए पैसे की वापसी पाने के चक्कर में महिला 91 हजार रुपये गवां बैठी। साइबर ठगों ने महिला के मोबाइल पर एक लिंक भेजकर खाते से रुपये निकाल लिए। भुक्तभोगी महिला ने सीपरी बाजार थाने में बुधवार को अज्ञात जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीपरी बाजार के सूर्यपुरम आवास विकास कॉलोनी निवासी शिवा पत्नी आशीष राय ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 15 जून को जोमैटो कंपनी से ऑनलाइन खाना मंगवाया था। उसे 170 रुपये का भुगतान करना था, लेकिन गलती से 270 रुपये का भुगतान हो गया। उसने बर्गर प्वाइंट रेस्टोरेंट के डिलीवरी ब्वॉय से बात की और बुकिंग रद्द करवा दी। उसने कस्टमर केयर में फोन करके शिकायत दर्ज कराने को कहा। इसके बाद शिवा ने गूगल से जोमैटो के कस्टमर केयर का नंबर खोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसमें एक नंबर मिलने पर उन्होंने कॉल किया। उधर से उनको पैसा वापस करने का भरोसा दिलाकर एक लिंक भेजकर बैलेंस चेक करने के लिए कहा गया। जैसे ही उन्होंने लिंक को क्लिक किया, उनके खाते से पैसे निकल गए। कुछ देर बाद 91 हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने साइबर टोल फ्री नंबर 1930 पर फोन करके भी शिकायत की। इसके बाद पति के साथ सीपरी बाजार थाने पहुंचकर अज्ञात जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि इस मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें