फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ककरबई के डुमरई गांव में पुरानी रंजिश में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के मूल में एक साल पहले लूडो खेलते वक्त हुआ विवाद बताया जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने बीच में पड़कर दोनों के बीच समझौता करा दिया था लेकिन दुश्मनी बरकरार रही। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डुमरई गांव निवासी लखन सिंह परिहार (38) पुत्र वृकेश सिंह खेती करता था। उसके भाई राघवेंद्र के मुताबिक लखन और सुनील पुत्र बृजभान सिंह के बीच दोस्ती थी। पिछले साल जुलाई महीने में लखन और सुनील के बीच लूडो खेलने के दौरान विवाद हो गया था। इसमें लखन ने सुनील को अपने भाई के साथ मिलकर जमकर पीटा था। बाद में गांव वालों के दबाव में सुनील को समझौता करना पड़ा। इसके बाद से सुनील के मन में लखन के लिए खुन्नस पैदा हो गई। दोनों में बोलचाल भी बंद हो गई। राघवेंद्र ने पुलिस को बताया मंगलवार रात करीब नौ बजे लखन पड़ोस में किराना की दुकान में गुटखा खरीदने गया था। रास्ते में सुनील ने लखन को रोक लिया और तमंचे से उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली सीधा लखन के सीने में जा धंसी। गोली लगने के बाद लखन घायल हो गया। जान बचाने के लिए वह पास के एक घर में घुस गया। उधर, गोली मारकर आरोपी सुनील वहां से भाग गया। गोली लगने की सूचना पर लखन के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। परिजन लखन को लेकर गरौठा स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया लेकिन, थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई। उधर, सूचना मिलते ही सीओ आभा सिंह समेत ककरबई पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी शिवहरी मीना ने भी घटना स्थल का जायजा लेकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने को कहा। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
बोले परिजन, दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं टूटी डॉक्टर की नींद
चचेरे भाई राघवेंद्र का कहना है घायल होने के बाद लखन को लेकर वह रात करीब साढ़े दस बजे गरौठा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां करीब पांच मिनट तक बाहर से दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन, कोई बाहर नहीं निकला। लखन की खराब होती दशा देख हताश होकर वह लोग मेडिकल कॉलेज चले गए। कुछ देर में यहां उसकी मौत हो गई। लखन के परिवार में पत्नी समेत बेटी चाहत (8) एवं माही (5) साल हैं। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिखलते अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी सुनील के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू करा दी गई है। उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन

आभा सिंह, सीओ, गरौठा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें