फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छात्रवृति आवेदन के दौरान पोर्टल पर बैंक शाखा न दिखे तो पहुंचें विकास भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। छात्रवृत्ति के आवेदन के दौरान पोर्टल पर बैंक शाखाएं नहीं दिखने पर अब विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग के दफ्तर में समस्या का निराकरण हो सकेगा। प्रदेश मुख्यालय ने इसके लिए विभाग को अधिकार दे दिए हैं।
विज्ञापन

स्कूल और कॉलेजों की विभिन्न तरह की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। पिछले कई हफ्तों से विद्यार्थियों को समस्या आ रही थी कि कई आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान संबंधित बैंक शाखा प्रदर्शित नहीं हो रही थी। इसलिए वे परेशान थे। बार-बार प्रदेश मुख्यालय को पत्र लिखना पड़ रहा था, लेकिन अब इस समस्या का समाधान समाज कल्याण विभाग में ही हो जाएगा। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि जिले को विकल्प मिल गया है। आवेदकों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें