फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मां पीतांबरा के दरबार पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, की पूजा-अर्चना

Thu, 29 Oct 2026 02:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। प्रसिद्ध धार्मिक नगरी दतिया में बुधवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं में दर्शन के लिए उत्साह दिखाई दिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

दतिया पहुंचने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां पीतांबरा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक श्री वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और आरती में शामिल हुए। इस दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

दतिया प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें