फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी हैं हम... पूर्वोत्तर से बढ़ाए कदम तो हिंदी भी सीख गए प्रो. एमएम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के भूगर्भ विज्ञान विभाग के शिक्षक प्रो. एमएम सिंह ने ग्रह राज्य पूर्वोत्तर से कदम निकाले तो मणिपुरी से धीरे-धीरे हिंदी सीखने लगे। टूटी-फूटी हिंदी सीखकर उच्च शिक्षा ग्रहण की। फिर खुद शिक्षक बने तो राष्ट्रभाषा पर पकड़ और मजबूत की। अब उनसे बात करके कोई ये नहीं कर सकता कि वो हिंदी भाषी क्षेत्र के नहीं हैं।
विज्ञापन

मणिपुर के कप्चिंग जिले के रहने वाले प्रो. एमएम सिंह 1999 से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत है। उन्होंने बताया कि मणिपुर की क्षेत्रीय भाषा मणिपुरी है। इसके अलावा वहां पर पर अंग्रेजी बोली जाती है। उन्होंने शुरूआती शिक्षा सरकारी स्कूल में ग्रहण की। वहां पर हिंदी भी पढ़ाई जाती थी। इस कारण उन्हें थोड़ा सा हिंदी का ज्ञान हो गया। दिल्ली और हरियाणा में उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण की। यहां से उन्होंने तेजी से हिंदी को जानना और सीखना शुरू किया। उन्होंने बताया कि हिंदी फिल्मों से भी उन्हें भाषा के बारे में काफी सीखने का मौका मिला। जब बतौर शिक्षक पढ़ाना शुरू किया तब शब्दकोश की मदद से अंग्रेजी शब्दों के हिंदी अर्थ को पढ़ना शुरू किया। आज भाषा पर काफी पकड़ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें