संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। 28 और 29 दिसंबर को लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं, झांसी से कोलकाता तक चलने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस का भी संचालन 10 दिसंबर तक नहीं किया जाएगा। इसके अलावा राप्तीसागर और ग्वालियर बरौनी मेल समेत 11 ट्रेनों का संचालन भी निरस्त रहेगा। ऐसे में झांसी-लखनऊ रेलमार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को दूसरा विकल्प तलाशना होगा।
आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और केरल से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्री झांसी स्टेशन पर ही उतरते हैं। झांसी से उन्हें लखनऊ, प्रयागराज, बक्सर, पटना जैसे शहरों में जाने के लिए झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, ग्वालियर-बरौनी मेल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस और राप्तीसागर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में आसानी से बर्थ मिल जाती है। इनमें से कई ट्रेनों के झांसी से ही संचालित होने के कारण जनरल कोच में भी सीट मिलना आसान होता है। लेकिन गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में विकास कार्य होने के चलते इस मार्ग की ट्रेनों को रेलवे ने अलग-अलग तिथियों में निरस्त कर दिया है।
इन तिथि में निरस्त हैं ये ट्रेनें -
11109 वीरांंगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी 28 व 29 दिसंबर और 4 व 5 जनवरी को निरस्त।
11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी 28 व 29 दिसंबर और 4 व 5 जनवरी को निरस्त।
1113 ग्वालियर-बरौनी मेल 30 दिसंबर व 2 जनवरी को निरस्त।
11124 बरौनी-ग्वालियर मेल 28 दिसंबर और 1 व 4 जनवरी को निरस्त।
09043 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 31 दिसंबर को निरस्त।
12512 कोचुवेली गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस 2, 9 व 10 जनवरी को निरस्त।
12521 गोरखपुर-कोचुवेली राप्तीसागर एक्सप्रेस 31 दिसंबर व 7 जनवरी को निरस्त।
09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस 28 दिसंबर से 11 जनवरी तक निरस्त।
22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस 10 जनवरी तक निरस्त।
22197 कोलकता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस 13 जनवरी तक निरस्त।
09044 गोरखपुर-दहानू रोड स्पेशल एक्सप्रेस 30 दिसंबर व 1 जनवरी को निरस्त।
वर्जन
ट्रेनों का संचालन विकास कार्यों के चलते प्रभावित है। हालांकि यात्री सुविधा के लिए अन्य ट्रेनें यथावत चल रही हैं। यात्री उन ट्रेनों का भी विकल्प चुन सकते हैं।
मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी।
शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद- फोटो : अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर। संवाद